VIDEO- समस्तीपुर: ड्राइवर की हत्या के बाद हत्यारे गाड़ी लेकर फरार - Hindi Letest News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

loading...

Friday, June 29, 2018

VIDEO- समस्तीपुर: ड्राइवर की हत्या के बाद हत्यारे गाड़ी लेकर फरार

बिहार के समस्तीपुर ज़िले में एक टैक्सी ड्राइवर की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. टैक्सी ड्राइवर की हत्या देर रात किए जाने की खबर है और हमलावर आरोपियों को लेकर पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं. कहानी के मुताबिक शंभू समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अपनी टैक्सी में सवारियों को ले जाया करता था. रोज़ की तरह उस दिन भी शंभू रात के करीब साढ़े 11 बजे तीन सवारियों को लेकर अपनी गाड़ी से निकला था. अगली सुबह एक सड़क के पास शंभू का शव लहूलुहान हालत में मिला. पुलिस को सूचना दी गई तो मौके पर पहुंचकर पुलिस ने देखा कि गोली मारकर शंभू की हत्या की गई थी. हत्या के बाद आरोपी उसकी गाड़ी लेकर फरार हो गए. परिजन कह रहे हैं कि शंभू का किसी के साथ झगड़ा नहीं था जबकि एक और बात सामने आई है कि गाड़ी में जो लोग रात में बैठे थे उनमें दो युवक और एक युवती शामिल थी. पूरी कहानी देखें तफ्तीश में.

from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2ItqzYA

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

loading...

Pages